कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिलखोली से उपराडी़ तक रोड शो कर करन माहरा के लिए मांगे वोट

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के पक्ष में युवाओं, महिलाओं ने आज पन्याली से लेकर उपराडी़ तक रोड शो किया और उपराडी़ में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी माहरा को वोट और आशीर्वाद देने की अपील की।
ताड़ीखेत विकास खंड की पूर्व क्षेत्र प्रमुख रचना रावत के नेतृत्व में मातृ एवं युवा शक्ति ने पन्याली -पिलखोली -जैनोली और उपराडी़ में रोड शो करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और उपराडी़ में डोर टू डोर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के पक्ष में वोट और आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad