छावनी परिषद से मुक्ति के लिए धरना प्रदर्शन जारी, लोक सभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर जन-जागरण का निर्णय
रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से आज़ादी की मांग पर धरना प्रदर्शन आज भी बदस्तूर जारी रहा। धरने में मौजूद नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
छावनी परिषद से पृथक कर नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर गांधी चौक में धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। धरना स्थल पर मांग न माने जाने पर लोक सभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर जनजागरण अभियान चलाए जाने पर चर्चा हुई। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न