पी. एम. श्री. रा.बा.इ.कॉ. द्वाराहाट में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की‌ रक्त एवं नेत्र जांच हुई

ख़बर शेयर करें -



द्वाराहाट-पी. एम. श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं की रक्त एवं नेत्र जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

सोमेश्वर पैथोलॉजी लेब के जगदीश कांडपाल ने रक्त संबंधी विविध जानकारी जैसे रक्त ग्रुप, आर. बी .सी., डब्ल्यू .बी. सी., प्लेटलेट्स, टी. एल. सी., डी. एल.सी. आदि से अवगत कराया।सोमनाथ नेत्र सेन्टर के वासुदेव बोरा ने नेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने इस स्वास्थ्य शिविर को छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं लाभदायक बताया तथा छात्राओं से स्वच्छ रहने तथा नियमित व्यायाम करने को कहा। इस अवसर पर श्रीमती हेमा त्रिपाठी, माया मेहरा, मंजू रावत, प्रेमा जोशी,देवकी जोशी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
Ad Ad