छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगरपालिका परिषद में विलय की मांग पर धरना-प्रदर्शन 264वें दिन भी रहा जारी
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर नागरिकों का धरना-प्रदर्शन आज 264 वें दिन भी जारी रहा।
सिविल एरिया को नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर मंगलवार को भी धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा। नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की । धरना -प्रदर्शन में पूरन चंद्र पांडे,खजान पांडे,अनिल वर्मा,विमल सती,हरीश मैनाली, डॉ चारू पंत,बसंत कुमार,हरीश अग्रवाल,एल डी पांडे, खजान जोशी, अशोक पाण्डे, दीप भगत, श्री गोस्वामी, जयंत रौतेला, आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र