ऐपण सांस्कृतिक क्लब द्वारा लोक संस्कृति संवर्धन दिवस पर छात्र- छात्राओं से कराया‌ गया पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में आज ऐपण सांस्कृतिक क्लब द्वारा लोक संस्कृति संवर्धन दिवस का द्वितीय संस्करण आयोजित किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत जोनसारी परिधान कुमाउनी पुरुष एवं महिला परिधान तथा गढ़वाली परिधान को प्रदर्शित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

सदन प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रत्येक सदन के सदन द्वारा पारंपरिक वेशभूषा के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर ऐपण संस्कृतिक क्लब प्रभारी श्री दीप चंद्र पांडे द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री सुरेश चंद्र जी द्वारा कार्यक्रम और सभी सदन प्रभारियों एवं छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए सभी सदन प्रभारी एवं छात्र छात्राओं को इस अनूठी पहल की बधाई दी।
कार्यक्रम में कुमारी पूजा जोशी , श्रीमती हेमा मेहरा , श्रीमती अनीता कुमारी , श्रीमती योगेश्वरी , महिपाल सिंह , श्री विजय बेलवाल ,श्री राजेंद्र बिष्ट , कुमारी आरती, श्री मुकेश पांडे , श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, डॉ प्रेम सागर , आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad