95वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पंडाल में ‘आज‌‌ दो अभी दो,कैण्ट से आज़ादी दो’ के नारों की गूंज

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर‌ धरना-प्रदर्शन 95वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने उपर्युक्त मामले में ‌रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के रानीखेत छावनी आने की खबर‌ को आशाजनक बताया तथा कहा कि इससे सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में सम्मिलित करने के मामले में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad