स्वतंत्रता सेनानी पं मदन मोहन उपाध्याय छावनी औषधालय में आज आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क परामर्श एवं बीपी एवं मधुमेह जांच शिविर का हुआ आयोजन
रानीखेत– स्वतंत्रता सेनानी पं मदन मोहन उपाध्याय छावनी औषधालय में आज आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क परामर्श एवं बीपी एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 80 नागरिकों की शुगर एवं बीपी जांच की गई।
जांचोपरांत कुल 39 नागरिक उच्च रक्तचाप से पीड़ित एवं 11 नागरिक मधुमेह से पीड़ित पाए गए। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ कर्णिका जोशी द्वारा आयुर्वेदिक औषधि वितरण, रोग के रोकथाम व आहार विहार हेतु जानकारी दी गयी। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ पवन तिवारी (ऐलोपैथिक) व पैथ लैब टेक्निशियन जितेन्द्र बिष्ट, फार्मासिस्ट राहुल राणा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए