पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरु पूर्णिमा पर श्री राममंदिर पहुंच मौनी महाराज का लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नैनीताल- उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने यहां श्री राम मंदिर पहुंचकर मौनी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

नैनीताल- उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने श्री राम मंदिर मे सपत्नीक गुरु पूर्णिमा महोत्सव अवसर पर मौनी महाराज के आश्रम पहुंच मंदिर दर्शन करने के पश्चात धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया एवं मौनी महाराज से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत ,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पावस जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल,तरुण जोशी ,पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व सभासद छावनी परिषद विनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष खजान जोशी, सभासद नगर पालिका शंकर दत्त बुधोड़ी,मनोज जोशी ,ललित मोहन जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad