गज़ब! चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी… परिजनों ने 102वर्षीय वृद्धा को हिलाया ..तो खोल दी आंखें

ख़बर शेयर करें -

सोचो, किसी घर में किसी सदस्य के मरने के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ हो और अंतिम यात्रा की तैयारी के वक्त वह जिंदा हो जाए तो उस घर – परिवार की हालत क्या होगी! परिवार में अचानक कितनी खुशी होगी यह तो सब जानते हैं।

ऎसा ही एक मामला उत्तराखंड के रूड़की से सामने आया है।यहां अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय एक बुजुर्ग महिला अचानक जिंदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

दरअसल रुड़की के नारसन कस्बे में रहने वाले विनोद की 102 वर्षीय मां ज्ञान देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थींं। मंगलवार को अचानक वो बेहोश हो गईं। इसके बाद परिजनों ने डाक्टर को बुलाया और जांच कराई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

डाक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों को सूचित किया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच ज्ञान देवी के शरीर में हल्की हलचल महसूस हुई। परिजनों ने ज्ञान देवी को पास जाकर हिलाया तो उन्होंने आंखे खोल दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

इसके बाद सभी हैरानी भरी खुशी से भर गए। जहां अभी तक मातम पसरा था वहां खुशियां लौट आईं। बताया जा रहा है कि 102 साल की ज्ञान देवी पूरे इलाके में सबसे बुजुर्ग महिला हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad