केंद्रीय बजट में समाज के हर‌ वर्ग का कल्याण निहित, करदाता होंगे लाभान्वित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के पूर्व नगर अध्यक्ष /आयकर अधिवक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिंह जसवाल ने जारी बयान में कहां की केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

उन्होंने कहा कि यह‌ बजट गरीब कल्याण , किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों, बेटियों को आगे बढ़ाने वाला, मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। कहा कि ₹7 लाख तक की आय टैक्स फ्री की गई है जिससे समस्त करदाता लाभान्वित होंगे। यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है। मोदी सरकार सही अर्थों में जन भावनाओं का सम्मान कर नागरिकों व राष्ट्र के हित में फैसले लेने वाली सरकार है।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

उन्होंने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।