रानीखेत चिकित्सालय में मरीजों के वार्ड तक पहुंचा गुलदार, चहलकदमी करते सीसीटीवी में हुआ कैद
रानीखेत: यहां सोमवार की रात गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में गुलदार चहलकदमी करते देखा गया। गुलदार जानवर की तलाश करता मरीजों के वार्ड तक घुस आया।
सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे जानवर के शिकार की तलाश करता गुलदार चिकित्सालय के भीतर घुस आया और जानवर को मुंह में दबोच कर ले गया। चिकित्सालय के भीतर चहलकदमी करते गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। चिकित्सालय के सीएमएस डॉ कमलेश कुमार पांडेय के अनुसार चिकित्सालय में गुलदार के आने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन