जी॰ डी॰ बिरला मैमोरियल स्कूल चिलियानौला में हिंदी सप्ताह का शुभारम्भ
रानीखेत: चिलियानौला स्थित जी डी बिड़ला मैमोरियल स्कूल में आज हिन्दी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। विद्यालय सभागार ‘कलाश्री’ में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य आसिम अली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष हिंदी सप्ताह मनाया जाता है। विद्यालय में छात्र- छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सप्ताह भर किया जाता है।
आज विद्यालय के सभागार “कलाश्री” में वरिष्ठ वर्ग के लिए भाषण प्रतियोगिता व कनिष्ठ वर्ग के लिए “मेरा परिचय ” रखा गया था। जिसके तहत विद्यार्थियों ने अपनी मन-पसंद वस्तु का काल्पनिक परिचय बडे़ रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। जिसे समस्त विद्यालय ने सराहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम अली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी वास्तव में रोचक व मधुर भाषा है। जो बोलने व सुनने में बहुत सरस लगती है।
यह कार्यक्रम विद्यालय में सप्ताहांत चलेगा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सप्ताह भर किया जाएगा।










भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण