जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे एवं ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर चंदन सिंह मेहरा व्यायाम शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज रधुलीपीपल , संतोष भट्ट व्यायाम शिक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट उपस्थित रहे । प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक दीपांशु पालीवाल, हर्षित बिष्ट एवं वैभव बिष्ट रहे। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयु वर्ग 14 में प्रतीक, रुद्रांश तन्मय , पुष्पेंद्र, आदित्य और करण बिष्ट बालक वर्ग में चयनित हुए जबकि आयु आयु वर्ग सत्रह में तनुज बिष्ट व विक्रम सिंह बालक में चयनित हुए आयु वर्ग 14 में कृतिका, प्रिया मेहरा, लक्षिता एवं तनिष्का नेगी बालिका वर्ग में चयनित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad