जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कल 19जुलाई से दो दिवसीय संकुल योग प्रतियोगिता, उत्तराखंड के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों से विद्यार्थी करेंगे शिरकत
रानीखेत -जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कल से दो (19 एवं 20 जुलाई 2024) दिवसीय संकुल स्तरीय “योग प्रतियोगिता ” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड में स्थित सभी जनपदों के नवोदय विद्यालयों के लगभग 47 छात्र एवं 47 छात्राएं विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करेंगे ।
प्राचार्य डी एस रावत ने बताया कि जिन छात्र / छात्राओं का चयन होगा वे सभी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जवाहर नवोदय विद्यालय, उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश) प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन