बरेली विजयदशमी मेले में रानीखेत निवासी समाजसेवी कृष्ण चंद्र पांडेय हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

बरेली– पर्वतीय समाज द्वारा आयोजित विजय दशमी मेला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।इसी कड़ी में समाज सेवा के लिए रानीखेत निवासी कृष्ण चंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

विजयदशमी मेला देखने के‌लिए मेयर डॉ उमेश गौतम, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर मेयर और कमिश्नर ने सभीको विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। रावण के पुतले का दहन कमिश्नर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज में अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रानीखेत निवासी कृष्ण चंद्र पांडेय, डॉ दीप पंत शिक्षाविद रजनी यादव सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। बता दें कि रानीखेत निवासी कृष्ण चंद्र पांडेय सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में भी अपना परोक्ष सहयोग बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad