छावनी परिषद के योग सप्ताह अंतर्गत हुआ बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -योग सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में छावनी परिषद् रानीखेत द्वारा आज रानीझील से होटल रोजमाउंट तक बर्ड वाचिंग एवं अपराह्न समय छावनी कार्यालय में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला द्वारा पर्यावरण में पक्षियों के योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर पद्मश्री अनूप साह एवं वरिष्ठ छायाकार धीरेन्द्र बिष्ट द्वारा पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

आयोजन के दौरान लगभग 60 प्रतिभागी मौजूद रहे। पद्मश्री अनूप साह का स्लाइड शो काफी आकर्षक रहा जिसमें लगभग 100 व्यक्तियों ने इसका लाभ लिया।
इस दौरान छावनी परिषद् से राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र पन्त, स्वछता निरीक्षक चन्दन कुमार, रेंजर कमल फर्त्याल, स्टोर कीपर चंद्रभानु अकील अहमद सहित कार्यालय के अनेक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad