पर्यटक नगरी रानीखेत ठंड के आगोश में, मौसम का बेईमान‌ रूख़ लगा सकता है समर सीज़न कारोबार को झटका

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :पर्यटक नगरी रानीखेत में इन दिनों मौसम के बिगड़े मिज़ाज ने मई में दिसंबर की ठंड का एहसास दिला दिया है। पर्यटन नगरी में बुधवार को भी बारिश होने से तापमान में गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़े ओढक़र आवाजाही करते दिखे। पिछले काफी समय से पर्यटन नगरी रानीखेत में मौसम के बेईमान रूख के चलते फिलहाल लोगों के सर्दी से पिंड छूटते नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग

मौसम के इस मिजा़ज से शहर का पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रानीखेत पहुंचने वाले थोडे़ बहुत पर्यटक बारिश के चलते होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो अगर मौसम का यही मिजा़ज रहा तो समर सीजन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि पहले ही सर्दियों में बर्फबारी न होने से कारोबार मंदा रहा था और समर सीजन पर सारी उम्मीदें टिकी हुई है। अगर मौसम का यही मिजाज रहा तो समर सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीदों को भी झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग

सभी फ़ोटोज-, रामेश्वर प्रसाद गोयल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad