रानीखेत के समीपवर्ती गांव किलकोट में चीड़ का विशाल वृक्ष तड़तड़ाहट के साथ भवन के ऊपर गिरा,भवन स्वामी बाल-बाल बचे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– नगर के समीपवर्ती किलकोट गांव में आज प्रातः चीड़ का एक पेड़ तड़तड़ाहट के साथ भवन के ऊपर जा गिरा।घटना में वहां बैठे भवन स्वामी बाल -बाल बचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

आज किलकोट गांव में चीड़ का एक पेड़ मुख्य सड़क के विपरित दिशा में स्थित मकान पर जा गिरा।घटना के बाद आस- पास अफरा तफरी मची रही ,लोग घरों से बाहर निकल आए।घटना में मकान के बाहर बैठे भवन स्वामी सुरेंद्र जयाल बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बसासत के लिए खतरा बने पेड़ों को निस्तारित करने हेतु वर्ष 2018 में छावनी परिषद में प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन उस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad