सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में मेहरा स्पोर्ट्स एकडमी ने 86 रनों से जीत दर्ज की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में नर सिंह ग्राउंड रानीखेत में चल रही सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आज छठा मैच मेहरा स्पोर्ट्स अकैडमी और अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया।
मेहरा स्पोर्ट्स क्लब ने 86 रनो से अल्मोड़ा फ़्रेंडस क्लब को हराया।आज मैच के मुख्य अतिथि रोहित चौधरी, प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, रानीखेत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया ।
मेहरा स्पोर्ट्स अकैडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में 192 रन बना कर आल आउट हो गई। मेहरा स्पोर्ट्स अकैडमी के अरविंद मेर ने 34, चन्दन लटवाल ने 23, सौरभ भंडारी 21और चंदन लटवाल ने 21 रन बनाए।अल्मोड़ा फ्रेंड्स के हिमांशु, रोशन, कुलदीप एवं आयुष ने 2-2 विकेट लिये।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब का कोई भी बल्लेबाज लम्बी पारी नही खेल पाया, पंकज रावत ने 17 रन और हिमांशु तिवारी ने 16 रन अपनी टीम के लिए बनाये। अल्मोड़ा फ्रेंड्स अकैडमी की पूरी टीम 22.1 ओवर पर 106 रन बना कर आउट हो गई।
मेहरा स्पोर्ट्स क्लब के लिए ललित कनवाल एवं दीपक बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ के उप सचिव धीरज वर्मा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, संरक्षक संजय मेहरा, व्यवसायी दीपक खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
लीग मैच के अंकों के आधार पर रानीखेत क्रिकेटर्स और बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जिला लीग का फाइनल मैच रविवार 15 मई को रानीखेत क्रिकेटर्स एवं बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब के खेला खेला जाएगा।
भरत अधिकारी एवं रितिक मैच में अंपायर की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad