उत्तराखंड में कहीं हिमपात तो कहीं शीत लहर, नैनीताल जिले के मैदानी स्कूलों में शीतलहर के चलते कल रहेगा अवकाश
रानीखेत -बीती शाम से उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी होने से ठिठुरन भरी ठंड में इजाफा हुआ है।शीतलहर के चलते लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं वहीं नैनीताल जनपद के मैदानी इलाकों में ठंड के प्रकोप के चलते प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
लम्बे इंतजार के बाद हर्षित,ओली, बद्रीनाथ, गंगोत्री और केदारनाथ क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात बीती शाम शुरू हुआ। बर्फबारी के कारण समूचा क्षेत्र शीत के आगोश में है।
केदारनाथ में बुधवार को बर्फबारी की शुरुआत

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ