22जनवरी श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन उत्तराखंड के विद्यालयों में पूरे दिन व सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित
देहरादून – अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें।
2- उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए