रानीखेत से सटे ग्राम सभा खनिया में तेंदुए ने दिनदहाड़े युवक पर किया हमला,युवक ने भी किया मुकाबला, चिकित्सालय में भर्ती

रानीखेत – नगर से सटे ग्राम सभा खनिया में आज तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीण ने भी गुलदार से मुकाबला किया और बामुश्किल अपनी जान बचाई।
आज मंगलवार दोपहर करीब 12बजे ग्राम सभा खनिया में तेंदुए ने पम्प ऑपरेटर धीरज कुमार पर हमलाकर दिया।अपने बचाव में धीरज कुमार ने भी तेंदुए से मुकाबला किया और बामुश्किल जान बचाकर भागा।घायल धीरज के पैर में घाव हैं।
धीरज को ग्राम प्रधान पति राजन कुमार द्वारा यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए