रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषद चुनाव की अपनी अधिसूचना को किया निरस्त, आगे चुनाव कब होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं
रानीखेत: देश भर की 57छावनी परिषदों में चुनाव कराए जाने की 17फरवरी2023को जारी की गई अधिसूचना को आज रक्षा मंत्रालय ने निरस्त कर दिया।इस तरह से छावनी परिषद चुनाव अब टल गए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने ठीक एक माह बाद अपनी छावनी चुनाव संबंधी अधिसूचना को निरस्त कर दिया।आज जारी अधिसूचना में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। बता दें कि पिछले माह छावनी परिषद चुनाव की अधिसूचना के बाद छावनी परिषदों ने चुनाव संबंधी तैयारियां तेज कर दी थीं। एकाधिक जगह चुनाव बहिष्कार की भी सुगबुगाहट थी।इधर आज चुनाव अधिसूचना निरस्त होने के बाद चुनाव बहिष्कार का आंदोलन स्थगित होता है या नगर पालिका आंदोलन में परिणत होता है ये देखने वाली बात होगी।

*ये थी १७फरवरी२०२३को जारी छावनी परिषद चुनाव की अधिसूचना* ,👇👇👇👇




रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ