दो साल से पारिश्रमिक भुगतान न होने से नाराज़ लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, गांधी पार्क में किया विरोध प्रदर्शन
अल्मोड़ा:संस्कृति विभाग में दो साल से अटके बिलों का भुगतान न होने से नाराज़ लोक कलाकारों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
लोक कलाकार महासंघ के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में लोक कलाकारों ने कहा कि संस्कृति विभाग ने रंगकर्मियों और इससे जुड़ी संस्थाओं को दो साल से भुगतान नहीं किया है, जिससे वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने और सहेजने वालों के साथ यह अन्याय है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे कलाकारों ने जन गीतों के माध्यम से भी अपनी आवाज बुलंद की।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ