पुरानी पैंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन,सीएम आवास कूच करने से रोके गए

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनःपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारी सीएम आवास कूच के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला बैरिकेडिंग पर रोक दिया। परेड मैदान से बड़ी संख्या में रैली के रूप में निकले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक महासंघ समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने रैली में शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन किया है।

रैली में शामिल होने के लिए पहले ही प्रदेशभर से कर्मचारी दून पहुंच चुके थे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कार्मिकों ने परेड मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक चेतना रैली निकालने का एलान किया था।शनिवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर चेतना रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक जनपद से करीब 1000 कार्मिकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है,

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

जिनमें से ज्यादातर देर शाम तक दून पहुंच गए। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि लगातार सरकार से मोर्चा की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। ऐसे में अब यह समय आ गया है कि कार्मिक सड़क पर उतरकर सरकार तक आवाज पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

चेतना रैली के जरिये सरकार को मांग पर कार्रवाई के लिए आग्रह किया जा रहा है, लेकिन यदि इसके बाद भी सरकार नहीं जागती है तो कार्मिक आर-पार की लड़ाई को भी तैयार हैं। मोर्चा की प्रांतीय महिला अध्यक्ष योगिता पंत ने अधिक से अधिक संख्या में महिला कार्मिकों से देहरादून पहुंचकर रैली में शामिल होने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad