अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती उमावि रानीखेत में पतंजलि योगपीठ ने कराया योग आसनों का अभ्यास
रानीखेत -आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यहां सरस्वती उमावि रानीखेत में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक पतंजलि योग समिति की संगठन मंत्री विमला रावत , छावनी परिषद सदस्य मोहन नेगी तथा दीप भगत ने करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक कविता बिष्ट ने मौजूद लोगों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री उमेश पंत,सुनीता डाबर ,रेखा आर्या,अनु सोनकर,बबीता रानी,मीना वर्मा, रश्मि बिष्ट, अनामिका बिष्ट आदि मौजूद रहे।





ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए