जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने भाषणों, कविताओं और पेंटिंग्स के जरिए शहीदों को किया याद

रानीखेत– आज जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत अल्मोड़ा में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के 150 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अधिकारी अनुराधा शर्मा , लेफ्टिनेंट लाखन सिंह राणा एवं ऑफिसर मंजीत सिंह ने इस दिवस पर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी कैडेट्स को उनसे प्रेरणा लेने को कहा । साथ ही कैडेट्स ने अपने- अपने भाषण, कविताओं एवं पेंटिंग के माध्यम से देश के वीर सपूतों को याद किया ।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य रेशमा मेहरा , इफ्तिखार अहमद , सलीम अहमद , आदिल खान ,रश्मि पांडे मनोज सिंह भंडारी, डी सी जोशी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन