छावनी से छुटकारा दिलाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी,30अप्रैल को पुनः मशाल जुलूस का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 40वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन

आज धरने में 30 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित मशाल जुलूस गांधी चौक-शिव मंदिर-ज़रूरी बाजार-मिशन स्कूल मार्ग से निकाले जाने पर चर्चा हुई । संघर्ष समिति ने मशाल‌ जुलूस में नागरिकों, व्यापारियों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

आज धरने में रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।