छावनी परिषद से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 41वें दिन जारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 41वें दिन भी जारी रहा।
धरने के बाद रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन से मुलाकात कर छावनी परिषद के नागरिकों की दुश्वारियों से अवगत कराया तथा उन्हें प्रधानमंत्री के नाम छावनी परिषद से नागरिक क्षेत्र को अलग कर रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा।
आज धरने में रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।


जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा