अग्निपथ योजना अंतर्गत थल सेना भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त,उत्तराखंड से एक लाख और यूपी से साढे़ चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया
सेना प्रचार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत होनेवाली थल सेना भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में आॅन लाइन पंजीकरण बंद हो चुका है।उत्तराखंड में इस भर्ती के लिए एक लाख से अधिक वहीं उ.प्र में साढे चार लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
बताया गया है कि अग्निपथ योजना के तहत होनेवाली थल सेना भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सेना भर्ती कार्यालय (ARO) – पिथौरागढ़, मेरठ और आगरा में ऑनलाइन पंजीकरण 03 अगस्त 2022 को बंद हो चुका है। वहीं अल्मोड़ा, बरेली और लैंसडाउन ARO में भी ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई 2022 को बंद हो चुके हैं।
इस संबंध में 4 अगस्त, 2022 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों का ब्योरा निम्नवत है:-
उत्तर प्रदेश-
- बरेली – 1,13,041
- मेरठ – 1,64,143
- आगरा- 1,75,218
उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त, 2022 तक कुल पंजीकरण संख्या- 4,52,402
उत्तराखंड-
- अल्मोड़ा – 30,684
- लैंसडाउन – 63,360
- पिथौरागढ़- 14,862
उत्तराखंड में कुल पंजीकरण संख्या-1,08,906
उत्तर प्रदेश में 6 और उत्तराखंड में 3 ARO हैं।
अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in. पर जाएँ।



भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण