पवनदीप राजन बने उत्तराखंड में कला,संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर,सीएम से मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनः इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इंडियन आइडल का खिताब जीतने पर बधाई दी। इस अवसर पर बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी  भी मौजूद रहे वही इस अवसर पर पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री को सुरीला गाना भी सुनाया।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad