रानीखेत नागरिक क्षेत्र को छावनी से अलग करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 49वें दिन भी रहा जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज 49 वें दिन बारिश के‌ मौसम में भी जारी रहा। रानीखेत छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर यहां मौसम की खराबी के बावजूद गांधी पार्क में नागरिक 49वें दिन भी धरना-प्रदर्शन में डटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

इधर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि कैबिनेट बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार को रानीखेत सिविल एरिया को छावनी से डि-नोटिफाइड करने‌ का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। समिति ने निर्णय लिया कि शुक्रवार 5मार्च को बाजार में पर्चा वितरण कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

आज धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक,व्यापार मंडल‌ पदाधिकारी, होटल एसोसिएशन सदस्य,और नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad