आरएमओसी ने रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को बैज व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
रानीखेत: विगत 17 और 18 दिसंबर को आर एम ओ सी द्वारा कराए गए रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए रानीखेत क्लब में प्रमाण पत्र वितरण एवं बैज समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन और विशिष्ट अतिथि डॉ. विपिन चंद्र शाह ने प्रशिक्षार्थियों को बैज व प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समारोह का शुभारंभ आर एम ओ सी संरक्षक मंडल क्रमशः श्याम लाल शाह गंगोला, गोविंद सिंह मेहरा, अनिल गोयल, अमित गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतिभागियों में सिटी मान्टेसरी स्कूल, रानीखेत से कु राघवी और युवराज रस्तोगी, कु शीतल ठाकुर, गौरांग जगाती, एलआईसी रानीखेत से गौरव पांडे, दक्ष गोयल, माहिम साहनी, श्रीमती दिव्या गंगोला, डॉ. उत्तरा शाह गंगोला और परिधि शाह रहे जिन्हें पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही का पुरस्कार दिया गया।





जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा