बारिश से बाजारों में आए सन्नाटे को करवाचौथ की खरीदारी ने तोड़ा, रानीखेत में मौसम खुला तो बाजार हुए गुलजार

ख़बर शेयर करें -

एस एस राना

रानीखेत : कल यानी गुरूवार के दिन करवाचौथ का पर्व है। इसके लिए महिलाओं ने आज सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी है। बाजारों में रौनक है। तीन दिन से बरसात के चलतेे दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मंगलवार को मौसम थोड़ा सा साफ हुआ तो बाजारों में रौनक लौट आयी और आज बुधवार को महिलाएं अधिक तादाद में बाजार में निकल कर आई ंं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

गुरुवार को मनाए जाने वाले महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। खरीदारी के क्रेज के चलते बुधवार को बाजारों में रौनक बढ़ गई। महिलाएं व युवतियां बड़ी संख्या में दुकानों में जमकर खरीदारी करती देखी जा रही हैं इससे बाजार चहक उठे हैं।तीन दिन से बारिश के चलते दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। मंगल वार को मौसम खुला तो बाजार में खरीदारी को लेकर थोड़ा भीड़ देखने को मिली आज बुधवार को महिलाएं अधिक तादाद में बाजार में निकली। महिलाओं में फैंसी चूड़ियां व पंजाबी चूड़े की डिमांड ज्यादा दिखी। तमाम महिलाएं साड़ी की मैचिंग का श्रंगार का सामान खरीदती नजर आईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

आनलाइन शापिंग के क्रेज के बावजूद महिलाएं बाजार से करवा चौथ के लिए ज्वेलरी, गारमेंट्स कास्मेटिक कंगन, चूड़ियों की खरीदारी करती दिखीं। इसी तरह मध्यमवर्गीय व निम्न मध्यवर्गीय परिवारों से संबंधित अधिकतर महिलाएं आनलाइन शापिंग के क्रेज को छोड़कर बाजार से ही खरीदारी करना बेहतर समझ रही हैं। अधिक भीड़ चूड़ियों की दुकानों पर नजर आ रही है।करवों की भी खूब बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad