बियरशिवा स्कूल चौखुटिया के विद्यार्थियों ने पोस्टर,नाटक ,भाषण के माध्यम से एड्स के खतरे व बचाव के प्रति जागरूक किया
रानीखेत: विगत दिवस विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बियरशिवा स्कूल चौखुटिया के छात्र -छात्राओं ने चौखुटिया बाजार में एक रैली निकाल कर जनमानस को एड्स के विषय में जागरूक किया।
छात्रों- छात्राओं ने पोस्टर, नाटक, भाषण, आदि से इस बीमारी की जानकारी दी एवं इससे बचने के उपायों के बारे में जनमानस को जागरूक किया। इसके साथ ही स्कूल के अध्यापकों ने भी बच्चों को एड्स के सम्बन्ध में जानकारी दी और इसके लिए जागरूक रहने के लिए कहा।
विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार,निरूपेंन्द्र तलवार, निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे, प्रशासक शाहिद राजा, कार्डिनेटर श्रीमती उर्मिला, अध्यापक कपिल आगरी, ममता तड़ियाल, प्रियंका तिवारी, मनोज जोशी, निकिता किरोला, इंद्रजीत, अजय राजेंद्र सिंह, राकेश बिष्ट संतोषी बिष्ट आदि ने भी लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार