देयकों के आन लाइन भुगतान के लिए छावनी परिषद पांच दिसंबर से नगर में लगाएगी भुगतान कैम्प, जानिए कहां लगेंगे कैम्प
रानीखेत: ई -छावनी पोर्टल के माध्यम से आम जनता को आन लाइन के जरिए छावनी करों के भुगतान में हो रही असुविधा और छावनी के लम्बित देयकों के भुगतान आदि के लिए छावनी परिषद द्वारा नगर के अलग -अलग स्थानों पर 5 दिसम्बर से 8 दिसंबर तक कैम्प लगाए जा रहे हैं।
मुख्य छावनी अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि ये कैम्प 5 दिसम्बर को गांधी चौक 6 दिसम्बर को छावनी वाचनालय रोडवेज 7 दिसम्बर को शिव मंदिर के समीप और 8 दिसम्बर को सदर बाजार, खड़ी बाजार चौराहे के समीप लगाए जाएंगे। संबंधित व्यक्तियों से उक्त कैम्प में आकर अपने देयकों का आन लाइन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत