मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया, पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम कर रही तलाश‌

ख़बर शेयर करें -

किच्छा:यहां पुलभट्टा थाना अंतर्गत बेगुल डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया। घटना‌ की जानकारी युवक के साथ गए किशोर ने परिवार वालों‌ को दी।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

घटना की सूचना पर रात्रि में मत्स्य विभाग के अधिकारी और पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की जिसके बाद टीम ने युवक की तलाश के लिए मोटर बोट भी मंगाई। लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। युवक पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सुखरंजन नई बस्ती शहदौरा का रहने वाला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

बरा चौकी इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया की कल देर रात्रि में सूचना मिली थी जिसके बाद ग्रामीणों और मत्स्य विभाग के साथ मिल कर युवक की तलाश की थी लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण तलाश नहीं किया जा सका। एक बार फिर टीम आज डैम में अभियान चला कर युवक की तलाश में जुटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad