मौसम का मिजाज बदला मौसम विभाग का तीन जिलों में यलो अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदला है उत्तराखंड में देर शाम मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मसूरी, यमुनोत्री और देहरादून में देर रात को तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और उत्तरकाशी नैनीताल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए