उत्तरकाशी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात,एक बैंक एटीएम सहित कई दुकानें बही

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पुरोला में बुधवार को रात भर भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर आ गए, जिस वजह यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad - Bansal Jewellers

यहां कुमोला खड्ड के उफान पर आने से 5-6 दुकानें बह गई हैं। रात से ही क्षेत्र में बिजली नहीं है। भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां पीएनबी बैंक का एटीएम भी बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को देहरादून और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी थी।

वहीं रात्रि को हुई बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad