आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में खेल दिवस पर आयोजित हुई अंतरविद्यालय मानसून मैराथन, अनुराग और विपाशा रहे अव्वल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में आज राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय में अनेक खेल प्रतियोगिताएं  करायी गई ।खेल प्रतियोगिताओं में मुख्यरूप से अंतरविद्यालय मॉनसून मैराथन दौड़ (5 किलोमीटर) का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी एवं केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशीे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

 इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।मैराथन दौड़ में सीनियर छात्र वर्ग में अनुराग पाठक एपीएस रानीखेत ,अंकित केवि रानीखेत, अजय मेहरा एपीएस रानीखेत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं छात्रा वर्ग में कुमारी निशा एपीएस रानीखेत, विपाशा ,एपीएस रानीखेत ,सुनीता, माउंट सिनाई स्कूल धमाईजर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

केवि के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए  जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला ।इस मौके पर मेजर ध्यान चंद की याद किया गया। गया ।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, हेमलता पाठक, बृजेश जोशी ,ललित सिंह रावत, दीपक सिंह मेहरा, फिलोमिना पैट्रिक, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad