इस खबर से चौंक उठेगा आर एस एस, एबीवीपी की कुमाऊं संयोजिका कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के समर्थन में आगे आई
रानीखेत:राष्ट्रीय सेवक संघ के लिए यह चौंकाने वाली खबर है।राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान की छात्रसंघ अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुमाऊं छात्रा संयोजिका अंकिता पडलिया पंत ने कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा को खुला समर्थन देने की घोषणा की है और इस बावत एक पत्र भी अपने लैटर हेड पर जारी किया है।
एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल को जिताने के लिए भाजपा संगठन के साथ ही संघ के स्वयंसेवक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ,सदस्य ऐडी़ चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं एबीवीपी की कुमाऊं संयोजिका जो कि भाजपा प्रत्याशी के गृह क्षेत्र के महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष अंकिता का करन माहरा को समर्थन देना इस बात को जाहिर करता है कि संघ का अनुसांगिक इकाइयों पर अनुशासन नहीं रह गया है।
इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुमाऊं संयोजिका अंकिता पडलिया ने कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि उन्होंने जो भी महाविद्यालय की समस्या विधायक करन माहरा के आगे रखी उसका उन्होंने यह जानते हुए भी कि मैं एबीवीपी से हूं ,बिना भेदभाव निराकरण किया।अंकिता ने विधान सभा चुनाव में करन माहरा को खुला समर्थन देने का एलान किया।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन