ताडी़खेत में लगा बहुद्देशीय शिविर, सुनी गईं लोगों की समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : सरकार जनता के द्वार के तहत ताडी़खेत में लगे बहुउद्देशीय शिविर में पेयजल, सड़क मार्ग, विद्युत, राजस्व, सिंचाई, पूर्ति, कृषि, वन, स्वास्थ्य, पर्यटन, समाज कल्याण से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं। जनपद के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धन सिंह रावत ,तहसीलदार निशा रानी ,ब्लाॅक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कई लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटारा किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि धन सिंह रावत ने अधिकारियों से शिविर में दर्ज शिकायतों का निपटारा करने को कहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या ,ध्यान सिंह नेगी ,हेमंत अधिकारी,हेमंत रौतेला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण,विभिन्न पेंशन आवेदन , अन्य आवेदन सहित पशुपालकों को दवा वितरण, समाज कल्याण विभाग से दिव्यांगों को उपकरण का वितरण किया गया।
 

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad