जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर में सफाई अभियान चलाकर दी बापू को स्वच्छांजलि

रानीखेत – गांधी जयंती के अवसर पर आज जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आज ऐतिहासिक गांधी कुटीर में स्वच्छता अभियान चलाकर बापू को स्वच्छांजलि दी।
ताड़ीखेत के पपना गांव स्थित सत्याग्रह आंदोलन को दौरान 1929में महात्मा गांधी के प्रवास स्थल रहे गांधी कुटीर में आज जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कार्य कर बापू को स्वच्छांजलि दी।इस अवसर पर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बापू के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शुभ्रा डोभाल,मनदीप कौर, रागिनी,मजीत सिंह,लाखन सिंह राणा, संतोष कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ 160 विद्यार्थी मौजूद रहे।






ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन