युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काट कर‌ की हत्या, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : रानीपोखरी में एक युवक ने परिवार के 5 सदस्यों को मौत की नींद सुला‌ दिया। बताते हैं कि युवक ने पूजा पाठ करने‌ के बाद मां पत्नी और बच्चों की‌ गला रेत कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने‌ आया है। यहां युवक महेश तिवारी‌ ने पूजा पाठ करने‌ के बाद‌ अपनी मां, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।रानी पोखरी एसओ शिशुपाल राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं हैं आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।इस लोमहर्षक वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad