फिर घुस आया लालकुर्ती बस्ती में मवेशीखोर‌ गुलदार, गुलदार की धमक से दहशत में बस्ती के बाशिंदे

ख़बर शेयर करें -

रामेश्वर प्रसाद गोयल

रानीखेत: यहां कुमपुर बाजार‌ लालकुर्ती में मवेशीखोर गुलदार की धमक से‌ स्थानीय बाशिंदे दहशत‌ में है।गुलदार द्वारा बस्ती में दिनदहाड़े एक गाय के बछड़े को शिकार बनाने‌ के बाद आज प्रातः पुनः एक घर के सामने शिकार‌की नीयत से आक्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

बता दें कि छावनी क्षेत्र अंतर्गत लालकुर्ती बस्ती जंगल क्षेत्र से सटी है।पिछले कुछ दिन से यहां रात्रि समय‌ गुलदार‌ की धमक देखी जा रही थी, गुलदार को बेखौफ घर के आंगन में टहलते देखा गया।इधर‌ अब गुलदार सुबह से ही बस्ती में दिखाई दे रहा है जिसकारण‌ स्थानीय बाशिंदे दहशत में जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

आज सुबह करीब नौ बजे‌ गुलदार के रिहायशी इलाके में घुस आने से दहशत‌ फैल गई।लोगों ने छावनी प्रशासन को इसकी सूचना दी जिसपर‌ छावनी परिषद के स्वच्छता अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने वन अनुभाग के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्वच्छता कर्मी सुमन कुमार और वनकर्मी खड़ग सिंह के सहयोग से आबादी के आसपास की झाड़ियों को कटवाया। स्थानीय बाशिंदों ने छावनी प्रशासन से बस्ती के पास पिंजरा लगाने की मांग‌ की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad