क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद‌ सोशल मीडिया में ये उड़ी अफवाह, हरिद्वार पुलिस ने किया खंडन

ख़बर शेयर करें -

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया. पंत को सिर और घुटने में गंभीर चोटें आईं हैं. इसके अलावा पीठ और पैर के कुछ हिस्सों में भी चोटें आईं. पंत का यह एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट एरिया में हुआ. इस हादसे के बाद एक बस ड्राइवर ने ऋषभ पंत की जान बचाई. ड्राइवर ने सबसे पहले बस रोककर ऋषभ पंत को कार से दूर किया. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया. ऋषभ का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

बता दें कि ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे. इसी दौरान झपकी आई और उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी. इस एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील ही ऋषभ पंत के पास पहुंचे थे. 

इस हादसे‌ के बाद से सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि जिस वक्त ऋषभ पंत की कार का हादसा हुआ उस दौरान कुछ व्यक्ति ऋषभ पंत के 4 लाख से ज्यादा की नकदी लेकर फरार हो गए. वही अब इस बात का हरिद्वार पुलिस ने खंडन किया है. पुलिस ने कहा है कि-

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ये भ्रामक संदेश वायरल किया जा रहा है कि आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत का सारा सामान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट लिया गया।

हरिद्वार पुलिस उक्त तथ्यों का खंडन करती है।

घटना के कुछ ही क्षणों बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास से पूर्ण जानकारी उपरांत बताया कि इस प्रकार की कोई बात प्रकाश में नहीं आई है जबकि हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज के दौरान स्वयं ऋषभ द्वारा उनको “एक बैग (सूटकेस) के अलावा सारा सामान गाड़ी के साथ जल गया” बताया।हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त सूटकेस एवं तत्समय मौके से प्राप्त नगदी, ब्रेसलेट व चेन को ऋषभ पंत की माताश्री को अस्पताल में ऋषभ के सामने ही सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद का वीडियो,बस चालक बना देवदूत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad