रामनगर के पास दो बाइक सवार युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-यहां सावल्दे के पास बिजली के खम्बे से तेज रफ्तार बाइक के टकरा जाने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के सांवल्दे के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खम्बे से टकरा गई हादसे में बाइक सवार युवक बाइक से छटक कर बुरी तरह घायल हो गए।हादसे की सूचना पर कोतवाल रामनगर आशुतोष कुमार,व उप निरीक्षक जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवकों को 108एंबुलैंस द्वारा संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक युवकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad