सीएम ने अस्पताल जाकर कैबिनेट मंत्री भगत का हाल चाल जाना
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सांय देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल जाकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलकर उनकी तबीयत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद और आचार्य बालकृष्ण ने भी बंशीधर भगत का हालचाल जाना।मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों ने श्री भगत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली ।बतादें,की कैबिनेट मंत्री भगत का मैक्स अस्पताल में आपरेशन हुआ है।

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति