उफनते बरसाती नाले में बही सूमो, आठ यात्री थे सवार,एक की मौत
रामनगर: यहां मंगलवार की देर रात मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां नाले में एक टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला।
घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर दिया, लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात की है थाना रामनगर में मौलिक मेनशन के पास ढिकुली में बरसाती नाले में एक सू मो गाड़ी UK 01 TA 3155 बह गई जिसमे कुल 8 व्यक्ति सवार थे।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ