रानीखेत निवासी वेटलिफ्टर करन बुधानी ने नेशनल स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीत क्षेत्र व राज्य का नाम किया रौशन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत निवासी वेटलिफ्टर करन बुधानी ने नेशनल स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व राज्य का नाम रौशन किया है।

गनियाद्योली रानीखेत निवासी वेटलिफ्टर करन बुधानी पुत्र आनंद बुधानी ने स्ट्रांगमैन कार्पोरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में अंडर 80 किलोग्राम भार वर्ग में फार्मर वाक,वन आर्म डंबेल प्रेस और टायर डेड लिफ्ट में ओवर आल तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर उनके प्रशिक्षक अक्षु नवानी सहित खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

ध्यातव्य है इससे पहले करन 2022में उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में रजत पदक और देहरादून के विकास नगर में आयोजित उत्तराखंड ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 69 किलो भार वर्ग में 190 किलोग्राम वजन की डेडलिफ्ट उठाकर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad